{"_id":"5fbd496d8ebc3e5fa3002009","slug":"sangam-express-will-run-on-track-again-from-tomorrow-bulandshahr-news-gbd209202260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी संगम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी संगम एक्सप्रेस
बुलंदशहर। 22 मार्च से निरस्त चल रही संगम एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। 26 नवंबर से संगम एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। हालांकि, खुर्जा स्टेशन पर 27 को ट्रेन पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का संचालन होगा।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में समस्त यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। जिले से जम्मूतवी एक्सप्रेस के अलावा संगम एक्सप्रेस का संचालन होता था। जो बंद कर दिया गया। जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन मुख्यालय द्वारा 20 अक्तूबर से शुरू कर दिया था। इसके बाद अब मुख्यालय द्वारा यात्रियों को राहत देने के लिए प्रयागराज से मेरठ मार्ग पर चलने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बुलंदशहर रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए रेलवे अफसरों को अवगत कराया जा चुका है। 26 नवंबर से संगम एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का 26 नवंबर से संचालन शुरू हो रहा है। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुलंदशहर स्टेशन पर आएगी। प्रयागराज से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आने के साथ इसी दिन रात्रि में स्टेशन से प्रयागराज को रवाना होगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही थर्मल स्कैनिंग की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा। - आनंद कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रेलवे।