फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samman nidhi

ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सम्मान निधि की 11वीं किस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
samman nidhi
ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सम्मान निधि की 11वीं किस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत निधि का लाभ ले रहे किसानों को अब ई-केवाईसी करानी होगी। ई-केवाईसी न कराने पर किसानों को 11वीं किस्त नहीं मिलेगी। इसे लेकर शासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जिले से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से अब तक 3,88,779 लाख किसान जुड़े हैं। योजना के तहत अब तक जिले के किसानों को 10 किस्त प्राप्त हो गई है। अब आगामी 11वीं किस्त देने की तैयारी की जा रही है। कृषि उप निदेशक शिव कुमार ने बताया कि अब शासन ने योजना के तहत मिलने वाली सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दिया है। किसान से अपने खाते से जोड़ने के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी आधार लगाकर इस कार्य को पूरा करवा सकते हैं। जिन किसानों के खातों से आधार जुड़े हुए हैं, उनकी ई-केवाईसी बैंक स्वयं ही कर देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि योजना के तहत किसानों को साल में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि चार-चार माह में तीन बार दो-दो हजार रुपये के रूप में संबंधित किसान के खातों में भेजी जाती है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरूआत किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी योजना से 27 हजार किसान और जुड़ेंगे
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस योजना से अभी करीब 27 हजार और किसान जुड़ेंगे। यह ऐसे किसान हैं, जिनके सहकारी बैंक में खाते हैं और उनके खातों से अभी तक आधार लिंक नहीं हुआ था। यह कार्य जारी है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। वहीं, अधिकतर किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते दूसरे बैंकों में हैं और अभी तक आधार लिंक नहीं था। इनके बैंक खातों से भी आधार लिंक कराए जाने का काम जारी है।

अब योजना में ई-केवाईसी जरूरी कर दिया गया है। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में इस बार 11वीं किस्त किसानों को नहीं मिल सकेगी। सभी किसान जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लें, अन्यथा की स्थिति में किस्त नहीं मिल पाएगी।
- शिव कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed