फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sale and purchase of animals increased in Paath

ईद-उल-अजहा: कुर्बानी के लिए पैठ में पशुओं की खरीद फरोख्त बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुस्लिम समाज के लोग ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे हैं। लोग कुर्बानी के लिए विभिन्न रंग और नस्ल के बकरे खरीद रहे हैं। नगर में मंगलवार को पशु पैठ में 10 से लेकर 50 हजार रुपये तक में बकरे और अन्य पशुओं की बिक्री की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बाईपास स्थित काली नदी के निकट लगने वाली पैठ में बड़ी संख्या में लोग बकरे और पशु खरीदने पहुंचे। पैठ में देसी, बरबरी, जमुनापरी, तोतापुरी, राजस्थानी नस्लों के बकरों की मांग अधिक रही। इसी तरह भैंस समेत अन्य पशुओं की भी खूब बिक्री हुई। पशुओं की खरीद के लिए पहुंचे शमशुद्दीन, जुबेर, शहनाज और मुनीर समेत अन्य लोगों ने बताया कि हर कोई अपनी हैसियत अनुसार पशुओं की खरीद कर रहा है। अब ईद के लिए एक दिन ही शेष बचा है। इसलिए पैठ में कुर्बानी के लिए पशुओं की खूब बिक्री हुई। बाजार में भी खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कल 248 स्थानों पर होगी ईद की नमाज, रहेगी कड़ी सुरक्षा
ईद-उल-अजहा की 29 जून को जिले में 248 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। इनमें 155 ईदगाह और 93 मस्जिदें शामिल हैं। नमाज खुले में नहीं होगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। नमाज के दौरान पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले को सात जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। इस दिन बड़ी ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पीएसी की दो कंपनी तैनात रहेंगी। 200 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर समेत सभी थानों की पुलिस की ईदगाह व मस्जिदों पर तैनाती रहेगी। ईदगाह व मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। चयनित स्थानों पर ही नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी मौलाना जैनुल आबीदीन ने बताया कि ईद की नमाज सुबह सात बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed