{"_id":"68dc074522092b790904f47b","slug":"salary-withheld-after-four-officials-including-the-chief-pharmacist-were-found-absent-at-pahasu-chc-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109750-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहासू सीएचसी में चीफ फार्मासिस्ट समेत चार अधिकारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहासू सीएचसी में चीफ फार्मासिस्ट समेत चार अधिकारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोका
विज्ञापन
पहासू। सीएचसी में मंगलवार को सीएमओ के निरीक्षण में चीफ फार्मासिस्ट समेत चार अधिकारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। इसके अलावा परिसर में गंदगी व दवाओं की कमी मिली। मौजूद फार्मासिस्ट को व्यवस्थित रूप से सभी दवा रखने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मंगलवार को एसीएमओ डॉ. बसंत राम के साथ पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र में डॉ. करुणेंद्र मिले, जिनके साथ निरीक्षण किया गया। वार्ड में मरीजों की चादर भी गंदी थी और इमरजेंसी और वार्डाें में भी गंदगी मिली।
केंद्र पर मानकों क अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध नहीं थीं। इस पर फार्मासिस्ट को निर्देश दिए गए कि ईडीएल के अनुसार सभी दवाओं को पोर्टल के माध्यम से मांग पत्र भेजा जाए। वहीं निरीक्षण के दौरान चीफ फार्मासिस्ट, एक बीपीएम, दो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सभी का मंगलवार को वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। स्टोर में दवाएं बिखरी हुई थीं, जिसके चलते मौजूद फार्मासिस्ट को दवाएं व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।