फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Salary of 16 teachers found absent stopped

Bulandshahar News: अनुपस्थित मिले 16 शिक्षकों का वेतन रोका, एक प्रधानाध्यापक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Salary of 16 teachers found absent stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने सोमवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने अरनिया क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं सही पाई गई। इसके बाद गांव बाघऊ के स्कूल का निरीक्षण किया। रजिस्टर पूरा नहीं मिला और स्टॉक पंजिका अधूरी मिली। इस पर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश शर्मा का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। गांव जटौला के विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए उपस्थित शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। शिकारपुर क्षेत्र के गांव नावादा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र संजय गुप्ता अनुपस्थित मिले। फरीदपुर हवेली स्थित प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था मिली और बच्चे इधर-घूमते पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापक डेविट को निलंबित कर दिया, जबकि समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है। गांव पारौली के प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्थाएं ठीक मिली। गांव हुर्थला के विद्यालय में भी व्यवस्था ठीक मिली। बीईओ अनिल कुमार ने गांव असावरी के स्कूल का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापिका आरती अनुपस्थित मिली। बलदेवगढ़ के स्कूल मेंं प्रधानध्यापक विक्रत सिंह और शिक्षामित्र सतेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। अशफराबाद मुंड नगला के सकूल में सहायक अध्यापक रचना यादव अनुपस्थित पाई गई। बीईओ गिरीश कुमार ने गांव कमालपुर के विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर वर्षा सक्सेना अनुपस्थित मिली। इसी तरह खानपुर के स्कूल में शिक्षा मित्र भावना अनुपस्थित मिलीं। बीईओ नरेंद्र कुकार ने बड़ागांव व पला के विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां पर सहायक अध्यापिका सोनिया गौतम और शिक्षामित्र नेपाल सिंह अनुपस्थित मिले। बीईओ श्याम कुमार ने रूपवास के स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर शिक्षा मित्र दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। बीईओ विनोद कुमार ने गांव असावरी के विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां शिक्षामित्र नरेश कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed