फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sahkari bank election

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डीके शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
sahkari bank election
सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने पर डीके शार्मा को बधाई देते जिलाध्यक्ष व अन्य लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डीके शर्मा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डीके शर्मा निर्विरोध चेयरमैन चुने गए। मतदान के बाद पीतम सिंह को उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के लिए पिछले सप्ताह नामांकन हुआ था। कुल 14 डायरेक्टर पद के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद इनमें से सात नामांकन रद्द हो गए थे। 37 प्रत्याशी मैदान में शेष थे। इनमें से 29 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे। जबकि वेतन भोगी समिति, सिकंदराबाद-गुलावठी और अरनिया-खुर्जा के लिए मतदान हुआ था। तीनों पदों के लिए परिणाम जारी होने पर मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डीके शर्मा के खिलाफ किसी भी डायरेक्टर ने नामांकन नहीं किया। इसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए आपसी सहमति न बनने के बाद मतदान कराया गया। कुल 13 डायरेक्टरों ने इसमें मतदान किया। इसमें पीतम सिंह को आठ और प्रवेश शर्मा को पांच मत मिले। इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए पीतम सिंह को तीन मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सहकारी बैंक के 38वें अध्यक्ष बने डीके शर्मा
सहकारी बैंक के पहले प्रबंध संचालक व चेयरमैन के तौर पर आचार्य वाचस्पति 25 सितंबर 1963 से 29 जून 1976 तक काबिज रहे थे। जबकि पहले अध्यक्ष के तौर पर वीरपाल सिंह ने एक नवंबर 1978 से दो जुलाई 1981 तक कार्य किया था। अब डीके शर्मा को बैंक का 38वां अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले अनिल शर्मा भी भाजपा का समर्थन लेकर सीट पर काबिज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें चुना गया है डायरेक्टर
देवेंद्र शर्मा को लखावटी-अगौता, पीतम सिंह को सिकंदराबाद-गुलावठी, सुंदर सिंह को अरनिया-खुर्जा, महेश चंद को ऊंचागांव-स्याना-बीबीनगर, प्रेमवती को जहांगीराबाद-अनूपशहर, प्रवेश शर्मा को जहांगीराबाद-अनूपशहर, मालवती को डिबाई-दानपुर, मोहनलाल को डिबाई-दानपुर, उमेश को दनकौर-जेवर, राजीव सिरोही को वृत्तिक (अर्थशास्त्र), यशपाल को वृत्तिक (विधि), योगेंद्र कुमार को वेतन भोगी सहकारी समिति, रामकिशन को शिकारपुर-बुलंदशहर-पहासू से चुना गया है। जबकि वृत्तिक (कृषि, बैंकिंग, प्रबंधन व लेखा) का पद खाली है।
अध्यक्ष पद के लिए केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था। जिसके चलते अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया था। इसके बाद पीतम सिंह को तीन मतों से उपाध्यक्ष पद का विजेता घोषित किया गया है। - सहदेव कुमार मिश्र, एडीएम वित्त व आरओ

बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना काफी महत्वपूर्ण है। बैंक सीधे तौर पर किसानों की सेवाओं के लिए है। सरकार के निर्देश और नीतियों पर चलकर किसानों की सेवा की जाएगी। - डीके शर्मा, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed