{"_id":"6268245fb410080ef154b7a9","slug":"ruckus-bulandshahr-news-gbd2374954124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
जहाँगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरई निवासी सेना में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक जवान जम्मू में 12 आर आर राइफल्स में तैनात था। सेना के अधिकारी इसे आत्महत्या बता रहे हैं जबकि परिजनों ने हत्या बताया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर जहांगीराबाद-खानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
गांव ककरई निवासी नीरज (24) पुत्र रामू सिंह 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू में थी। नीरज के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल की देर रात 12 बजे जम्मू से अधिकारियों का फोन आया। उन्होंने नीरज की आत्महत्या का समाचार दिया। खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सेना के अधिकारी शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह गांव लेकर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने संदिग्धता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामला जम्मू का बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलने के बाद एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता व सीओ अनूपशहर उमेश पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में नीरज का अनूपशहर के मस्तराम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, गर्भवती पत्नी के नहीं रुक रहे आंसू
नीरज का एक वर्ष पूर्व ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी टीना से विवाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि नीरज की पत्नी तीन माह की गर्भवती है। पति की मौत का समाचार मिलने के बाद से टीना की आंख से आंसू नहीं रुक रहे हैं। नीरज की 90 वर्षीय दादी भी पौत्र के वियोग में बार-बार बेसुध हो रही हैं।