{"_id":"6115605e8ebc3e7b411e2f0f","slug":"ruckus-bulandshahr-news-gbd22403321","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन धार्मिक स्थल ढहाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन धार्मिक स्थल ढहाने पर हंगामा
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी ईंट।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन धार्मिक स्थल ढहाने पर हंगामा
बुलंदशहर। गंगा नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बीडीए अधिकारियों ने एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को ढहा दिया। इसका पता चलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देहात पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
बीडीए अधिकारियों का कहना है कि गंगा नगर में पार्क और सड़क पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण चल रहा था। कॉलोनी में कोई भी धार्मिक स्थल प्रस्तावित नहीं है। बीडीए अधिकारियों ने पहले ही निर्माण रोकने के लिए कहा था लेकिन धार्मिक स्थल का निर्माण जारी रहा। इस पर बृहस्पतिवार को बीडीए अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को ढहा दिया। जब लोगों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। वहां पहुंची देहात कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन धार्मिक स्थल का निर्माण ध्वस्त होने पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिसौदिया ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को धार्मिक स्थल के लिए जमीन देनी चाहिए थी। मामले में बीडीए के प्रभारी सचिव नीरज गुप्ता का कहना है कि नियमों के मुताबिक फिलहाल वहां पर धार्मिक स्थल नहीं बनाया जा सकता है।