फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   robbery with woman , assault

घर में घुसकर महिला से लूट, मारपीट

Wed, 13 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
robbery with woman , assault
लूट - फोटो : ब्यूरो

नरौरा थाना क्षेत्र में तीन लोगोें ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की। आरोपी महिला के जेवरात और नगदी लूट कर ले गए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी गांव के ही हैं और उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता ने थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


नरौरा थाना क्षेत्र के निवाड़ी बांगर गांव निवासी रानी पत्नी शीशपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह हरिजन हैं। सात जुलाई 2016 की रात 12.30 बजे गांव के तीन लोग हाथों में लाठी-डंडे और तमंचे लेकर घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर पाजेब, सोने के कुंडल व तीन हजार रुपये लूट लिए। उसके पास 200 वर्ग गज का एक मकान है, जिसे आरोपी हड़पना चाहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने थाने पर तहरीर दी तो उसे वहां से भगा दिया। एसएसपी ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed