फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways will be available for Delhi every 10 minutes from tomorrow

कल से हर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways will be available for Delhi every 10 minutes from tomorrow
कल से हर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन नजदीक आने से पूर्व उप्र परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सोमवार से 14 अगस्त तक हर 10 मिनट बाद दिल्ली के लिए रोडवेज बस मिलेगी। साथ ही 30 बसों को अतिरिक्त लगाया गया है। बसों का निरंतर संचालन चलता रहे इसके लिए कर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है और निरंतर ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
इस बार रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। दो दिन त्योहार पड़ने पर काफी संख्या में बहनें और परिवार के अन्य लोग उप्र परिवहन निगम की बसों का सफर करेंगे। वहीं, मार्ग पर यात्रियों की भीड़ आठ अगस्त से निकलनी शुरू हो जाएगी। यात्रियों को अपने गतंव्य जाने के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए उप्र परिवहन निगम ने आठ अगस्त से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। साथ ही सर्वाधिक यात्री दिल्ली रूट से आने पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 48 घंटे बहनें कर सकेंगी निशुल्क सफर
प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन और भैयादूज पर प्रतिवर्ष निशुल्क सफर की सुविधा दी जाती है। इस बार शासन ने दो दिन रक्षाबंधन पड़ने पर 48 घंटे निशुल्क सफर की सुविधा दी है। उप्र परिवहन निगम की बसों में बहनें बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। यह सुविधा 10 अगस्त की मध्य रात्रि यानी रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी और 12 अगस्त की मध्य रात्रि तक जारी रहेगी। इस बार दो दिन निशुल्क बसें संचालित होने पर काफी बहनें/महिलाओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। आठ अगस्त से 14 अगस्त तक बसों का निरंतर संचालन होगा। सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जाएंगी। 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। महिलाओं को इस बार 48 घंटे निशुल्क सफर का लाभ मिलेगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed