{"_id":"64f0c536340d47b7f608a094","slug":"roadways-buses-run-short-on-rakshabandhan-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-3678-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रक्षाबंधन पर कम पड़ीं रोडवेज बस, बहनें हुई बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रक्षाबंधन पर कम पड़ीं रोडवेज बस, बहनें हुई बेबस
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर नगर समेत जिलेभर के रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही। निगम द्वारा लगातार बसों के संचालन करने के दावे भीड़ के आगे धाराशाही नजर आए। रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे अधिक भीड़ अलीगढ़, बदायूं और दिल्ली मार्ग पर रही। भीड़ अधिक होने पर बसों में खिड़कियों पर लटककर यात्री करनी पड़ी। वहीं, बहनों को बस में चढ़ने के लिए खिड़की पर धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा।
अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाने के बाद भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरेली जा रही महिला सुनीता ने बताया कि करीब 20 मिनट से खड़ी हूं, बच्चे साथ में है, लेकिन बस खाली नहीं मिल रही। बदायूं जा रही महिला सीमा ने बताया कि भाई को राखी बांधने जाना है। शिकारपुर बाईपास पर काफी देर से बस का इंतजार कर रही हूं। नोएडा जा रही युवती आंचल ने बताया कि भाई को राखी बांधने के बाद अब नोएडा जा रही हैं। काफी देर हो गई नोएडा के लिए कोई रोडवेज बस नहीं मिल रही। यहीं स्थिति अन्य महिलाएं और युवतियों ने कही। कहा कि बस आने पर पुरुष सीट पाने को धक्का देकर चढ़ जाते हैं। यह नहीं देखते की कोई बच्चा या महिला भी बस में चढ़ने का प्रयास कर रही है।
यहां पर खड़े नजर आए यात्री
नगर के भूड़ चौराहा, खुर्जा रोड, शिकारपुर बाईपास, अनूपशहर बस अड्डा, स्याना बस अड्डा और डिबाई रोड पर सुबह के समय यात्री काफी देर तक खड़े होकर बस का इंतजार करते मिले। दोपहर में धूप तेज होने की वजह से बस अड्डे और चौराहों पर यात्रियों की कम भीड़ रही। मगर, शाम होते-होते अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
नि:शुल्क यात्रा का भी बहनों को नहीं मिल सका लाभ
उप्र परिवहन निगम की बसों में शासन ने बहनों के लिए रक्षाबंधन पर 48 घंटे तक निशुल्क यात्रा की सौगात दी थी। लेकिन अधिकांश रूट पर निगम की बसें न होने पर बहनें निशुल्क यात्रा से वंचित रही तो जिन रूट पर बसें संचालित थी, वहां पर किसी प्रकार बस में खड़े होकर सफर तय किया। हालांकि बड़ी संख्या में बहनों ने निशुल्क यात्रा का लाभ भी लिया।
बसों का संचालन लगातार हो रहा है। भीड़ को देख बस अड्डे पर बसों के ठहराव का समय कम कर रवाना किया जा रहा है। 40 से अधिक बसें दिल्ली रूट पर तो शेष बसें अन्य रूटों पर संचालित हो रही है। रक्षाबंधन पर डिपो की सभी बसों में 48 घंटे तक महिलाओं को निशुल्क सफर कराया गया। इस दौरान महिलाओं को निशुल्क यात्रा का टिकट दिया गया। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो