फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways bus service starts for Jewar

Bulandshahar News: जेवर के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service starts for Jewar
बुलंदशहर। बुलंदशहर से जेवर तक यात्रियों का सफर अब आसान हो गया है। बुलंदशहर डिपो की दो बसों का सुबह से शाम तक अप-डाउन संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे चोला, ककोड़, झाझर, जहांगीरपुर और जेवर तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने लगी है। बुलंदशहर से सीधे जेवर के लिए एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा था। ऐसे में जेवर जाने वाले यात्रियों को निजी या डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा था। बुलंदशहर से जहांगीरपुर व जेवर के लिए कोई बस सुविधा न होने पर निगम के अफसरों ने 10 दिन पूर्व दो बसों के संचालन की योजना बनाई। इसके बाद सर्वे कर मार्ग पर पड़ने वाले गांव को टिकट मशीन में फीड किया। इसके बाद प्रतिदिन दो बसों को पुराने रोडवेज बस अड्डे से रवाना कर सदर तहसील के पास बने नए बस अड्डे से होकर जेवर को बस का संचालन शुरू कर दिया। बस प्रतिदिन सुबह 08:30 व 10 बजे जेवर रवाना हो रही है। वहां से वापस बुलंदशहर फिर दोबारा इसी रूट पर अप-डाउन संचालित की जा रही है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जेवर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देखते हुए निगम की दो बसों का संचालन शुरू करवा दिया है। दोनों बस सुबह से शाम तक दो-दो बार अप-डाउन संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed