फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   roadways bus for delhi and uttrakhand from today

राहत : दिल्ली और उत्तराखंड के लिए आज से चलेंगी बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
roadways bus for delhi and uttrakhand from today
राहत : दिल्ली और उत्तराखंड के लिए आज से चलेंगी बसें
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बुलंदशहर डिपो से उत्तराखंड और दिल्ली के आनंद विहार के लिए शुक्रवार से बसों का संचालन फिर से शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव के आदेश पर निगम के अफसरों ने संबंधित बसों के स्टाफ को अलर्ट कर दिया है।
बुलंदशहर डिपो में 105 बसें शामिल हैं। इनमें 87 निगम की ओर 18 अनुबंध की बसें है। जो प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए संचालित होती हैं। अन्य राज्यों के लिए दिल्ली आईएसबीटी, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, अजमेर, फरीदाबाद, गुड़गांव, बल्लभगढ़ के लिए प्रतिदिन सुबह संचालन होता था। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने पर उप्र परिवहन निगम की बसों को राज्यों से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी बसें अपने राज्यों में ही विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों को आवागमन कराती रही। लेकिन बाहरी राज्यों में निगम की बसों का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानियों को शासन ने संज्ञान में लेकर फिलहाल दिल्ली आनंद विहार और उत्तराखंड राज्य के लिए निगम की बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा और राजस्थान के लिए करना होगा इंतजार
जिले से हरियाणा और राजस्थान के लिए बसों का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। बुलंदशहर डिपो से प्रतिदिन एक-एक बसों का संचालन दोनों राज्यों के लिए किया जाता है। साथ ही हरियाणा डिपो की दो बसों का जिले में आवागमन होता है। फिलहाल यह सेवा अभी बंद रहेगी। जबकि हरिद्वार राज्य के रूद्धपुर, हल्द्वानी, देहरादूर व हरिद्वार के लिए एक-एक बस का और आनंद विहार बस अड्डे के लिए प्रतिदिन 20 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनकर सफर करना होगा अनिवार्य
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेशभर समेत देशभर में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन अनिवार्य है। इसी को देखते हुए उप्र परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। डिपो प्रभारी एमएच काजमी ने बताया कि निगम की बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को सैनिटाइज कराने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उत्तराखंड और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसके लिए बॉर्डर पर जगह-जगह जांच की जा रही है। बिना मास्क यात्री मिलने पर संबंधित से जुर्माना वसूला जाएगा।
बोले यात्री
उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों का संचालन होने से काफी राहत मिलेगी। प्रतिमाह दो से अधिक बार उत्तराखंड जाना होता है। अब आसानी से बस में सफर कर सकेंगे। - वीरपाल

अभी तक दिल्ली जाने के लिए कौशांबी तक सफर करना पड़ रहा था। अब आनंद विहार के लिए बस का संचालन शुरू होने से राहत मिलेगी। - इसमित सिंह
दिल्ली आनंद विहार के लिए 20 बसें और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के लिए चार बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। राजस्थान और हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही इन राज्यों के लिए भी बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed