{"_id":"68dc0b2ad0431ac0d0099f8e","slug":"roadways-bus-collides-with-parked-truck-driver-dies-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109743-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खड़े ट्रक में टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खड़े ट्रक में टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत
विज्ञापन
खुर्जा में झमका के निकट हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस । संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर झमका फ्लाईओवर के पास पहिये में पंक्चर होने पर खड़े ट्रक में सोमवार रात को रोडवेज बस टकरा गई। इसमें बस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार रात को अलीगढ़ से आने वाले रास्ते में झमका फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही एक ट्रक के पहिये में पंक्चर हो गया था। इसमें चालक ने ट्रक को डिवाइडर के पास खड़ा कर दिया और पंक्चर पहिये को लेकर चला गया। रात करीब 12 बजे अलीगढ़ की ओर से कौशांबी बस अड्डा जा रही मैनपुरी डिपो की बस जब फ्लाईओवर से नीचे उतरी तो ट्रक के पीछे से टकरा गई।
इसमें बस के दायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नितिन पांडे (36) निवासी कस्तूरपुरा जनपद एटा गंंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बस में यात्री कम थे, इसमें किसी को कोई चोट नहीं लगी। सभी को सुरक्षित दूसरी बस से कौशांबी के लिए रवाना किया गया। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक सवार की मौत में रोडवेज चालक पर मुकदमा
छतारी। थाना क्षेत्र में दस दिन पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत में रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अलीगढ़ के न्यू अवतार नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को उनके पिता पंकज कुमार गुप्ता (45) और उनके दोस्त खेमी के साथ राजघाट में गंगा स्नान करने गए थे। वहां से लौटते वक्त छतारी के हसनगढ़ी गांव के पास रोडवेज बस चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 25 सितंबर को उपचार के दौरान उनके पिता पंकज कुमार की मौत हो गई। अंतिम संस्कार कार्यक्रम के चलते तहरीर नहीं दे सके। उन्होंने सोमवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। संवाद