फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roads became dilapidated and in poor condition due to rain

Bulandshahar News: बारिश में जर्जर सड़कें हुईं और बदहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 20 घंटे से लगातार हो रही हल्की बारिश से नगर और देहात क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों में पानी भर गया है। गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इसमें गिर कर चोटिल भी हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर से लेकर देहात तक की तमाम सड़कों में जहां-तहां गड्ढे हैं, पर इन्हें भरवाया नहीं गया है। अब इनमें बारिश का पानी भर गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वाहनों के आवागमन से पानी के छींटे उड़ती हैं, जो कपड़ों पर पड़ते हैं। इससे कपड़े खराब हो रहे हैं। बुलंदशहर से शिकारपुर मार्ग पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वहीं बारिश के बाद गड्ढों में भरे पानी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसी तरह देहात की अन्य सड़कों पर समस्या बन गई है। नगर के ईदगाह रोड, कालाआम आम से अनूपशहर बस अड्डा मार्ग, आवास विकास प्रथम और शनिदेव मंदिर समेत तमाम ऐसे मार्ग हैं, जहां पर गड्ढे बने हैं और इन्हें भरा नहीं गया। अब बारिश के चलते इनमें पानी भर गया। इसके कारण आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना कि जलभराव के कारण उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। वहीं जलभराव के कारण पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। लोगों खासकर वाहन चालकों ने सड़कों में बने गड्ढों से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान दो डिग्री और गिरा
बुलंदशहर। जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है। तापमान में दो डिग्री गिरावट आने लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, जलभराव ने लोगों की परेशानी भी बढ़ाई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कई दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से बादल छाए हैं। शनिवार शाम तक रुक-रुक कर कहीं अधिक तो कहीं पर हल्की बारिश होती रही। लेकिन आधी रात के बाद बारिश तेज होने लगी और रविवार की शाम तक जारी रही। सड़कों पर कई जगह पानी दिखाई दिए। कालाआम, कचहरी रोड, अस्पताल रोड, डीएम रोड, राधा नगर, भूड़ चौराहा रोड समेत जगह-जगह सड़कों पर जल भराव हो गया।

अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता 91 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अभी आगामी कई दिन तक बारिश होने और बादल छाने की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed