फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road potholes will be filled with Rs 20 lakh in Shikarpur

Bulandshahar News: शिकारपुर में 20 लाख से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। बारिश से नगर की सड़कों में बने गड्ढों को भरा जाएगा। इस कार्य पर 20 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। पालिका की ओर से प्रस्ताव बनाकर तैयार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गड्ढों को जल्द भरवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका शिकारपुर की अध्यक्ष राजबाला सैनी और ईओ नीतू सिंह ने बताया कि पालिका की ओर से नगर में समय-समय पर विकास कार्य कराए जाते हैं। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किए जाते है। पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में कई ऐसे प्रस्ताव पास किए गए, जो जरूरी थे और इनसे कस्बे का विकास होगा। वहीं, अब पिछले दिनों हुई बारिश से कुछ सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को जल्द ही पास करवाने के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस पर अनुमति मिलने और राशि मिलने के बाद कस्बे की सड़कों में बने गड्ढों को भरवाया जाएगा, ताकि लोगों काे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed