{"_id":"61647c6c8ebc3e205977e602","slug":"road-bulandshahr-news-gbd227544394","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से सुधरेगी 150 गांवों के सड़कों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से सुधरेगी 150 गांवों के सड़कों की सेहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 करोड़ से सुधरेगी 150 गांवों के सड़कों की सेहत
बुलंदशहर। जिले के गांवों की बदहाल सड़कों की सूरत सुधारने और पानी की उचित निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत करीब 28 करोड़ की धनराशि से करीब 150 गांवों में सड़क और नाले का निर्माण कराएगी। कार्यों के लिए जिला पंचायत अधिकारियों ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
जिला पंचायत की पिछली बोर्ड बैठक के बाद सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्य शुरू करने की ओर कदम बढ़ाया है। जिले के करीब 150 गांवों में 15 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और 80 गांवों में 13 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। गांवों में नाले का निर्माण होने के बाद विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
सड़क और नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। करीब 150 गांवों में सड़क और 80 गांवों में नाला निर्माण कराया जाना है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
- विद्याशंकर पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत