फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident in Bibi nagar

बाइक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
road accident in Bibi nagar
बीबीनगर में क्षतिग्रस्त गाडी को देखते लोग और पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
बाइक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

बीबीनगर। गांव परतापुर के निकट बृहस्पतिवार शाम एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग और कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि कार सवार असावर निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रतुल घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव गंगावली निवासी मशकूर (55) पुत्र शराफत अपने साथी जाहिद (50) पुत्र जमशेद के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में गांव सैदपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जब वह गुलावठी रोड स्थित गांव परतापुर के एस्सार पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। कार में थाना क्षेत्र के गांव असावर निवासी प्रवीण (28) पुत्र वेद प्रकाश व संदीप पुत्र धर्मपाल सवार थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार और बाइक सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देरशाम तक तक मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है। वहीं, पुलिस ने चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि कार में कितने लोग सवार थे। चर्चा है कि कार में हादसे के समय कोई और भी सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed