{"_id":"616081918ebc3e6297550493","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd22736557","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वैन ने चार वर्षीय मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित वैन ने चार वर्षीय मासूम को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित वैन ने चार वर्षीय मासूम को रौंदा, मौत
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव असावर में एक अनियंत्रित वैन ने चार वर्षीय मयंक पुत्र नितिन को रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा ने थाने में दुर्घटना की तहरीर दी है, जबकि आरोपी वैन चालक मौके पर वैन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है।
मयंक अपने चाचा के घर गया था, जहां से सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। घर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन ने रौंद दिया। हादसे के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे के चाचा जितेंद्र पुत्र भीमा सिंह ने बताया कि वैन काफी तेज गति से थी। उधर, बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक का पिता देहरादून में मजदूरी करता है।
मृतक बालक के चाचा जितेंद्र की दुर्घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वैन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही वैन को कब्जे में ले लिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी