{"_id":"60f469998ebc3e6d4044bb77","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd222504768","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
सलेमपुर के गांव रसूलपुर निवासी चंद्रवीर होमगार्ड विभाग में तैनात था और इन दिनों उनकी ड्यूटी कोतवाली देहात में चल रही थी। प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को होमगार्ड चंद्रवीर अपनी बाइक से कोतवाली देहात जा रहे थे। रास्ते में गांव मिर्जापुर के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मृतक के पुत्र अरुण कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे पकड़ लिया जाएगा।