फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

गमी से लौट रहे मैक्स सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
road accident
रामप्यारी का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
गमी से लौट रहे मैक्स सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में भीमपुर चौराहे के पास इंदौरखेड़ा में हुई गमी से लौट रहे मिनी टेंपो सवार ग्रामीणों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मिनी टेंपो सवार दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। अलीगढ़ मेडिकल सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव नगला बदरपुर निवासी चंद्रवती की ससुराल क्षेत्र के गांव इंदौरगढ़ी में थी। जहां, संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गांव नगला बदरपुर निवासी मृतका के परिजन व ग्रामीण इंदौरखेड़ा गए थे। यहां से वह देर रात गांव वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह लोग भीमपुर चौराहे के निकट पहुंचे तो एक ट्रक चालक अपने लोडिड ट्रक को बैक कर रहा था। उसी दौरान मिनी टेंपो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर भीमपुर चौराहे पर गश्त कर रही पुलिस हादसे में घायलों की चीख पुकार सुन तत्काल पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने वाहन में फंसे गंभीर घायलों को निकाला और सीएचसी दानपुर व सीएचसी डिबाई पहुंचाया। चिकित्सक ने गंभीर घायलों को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में नगला बदनपुर निवासी रामप्यारी (56) पत्नी जयकिशन और महेंद्रवती (46) पत्नी सोहनपाल व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल को अलीगढ़ मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राम प्यारी और महेन्द्रवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही आरोपी ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में चल रहा इन घायलों का उपचार
नरेश (55) पुत्र राम सिंह, इंद्रवती (40) पत्नी ओम प्रकाश, शकुंतला (45) पत्नी राकेश, शीलादेवी (55) पत्नी लीलाधर, जयप्यारी (35) पत्नी भूदेव सिंह, बसंती (50) पत्नी राजेंद्र सिंह, रूपेंद्र (19) पुत्र दुर्जन सिंह, नरेंद्र (30) पुत्र नेत्रपाल, सौनू (22) पुत्र भगवान सहाय, पुष्पा 45 पत्नी हरीसिंह, त्रिवेणी 45 पत्नी खचेरू, रूपेंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुभाष सिंह, कोतवाली प्रभारी डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed