फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rizwan, who was dodging the Bulandshahr police, was arrested in Delhi.

Bulandshahar News: बुलंदशहर पुलिस को चकमा दे रहा रिजवान दिल्ली में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पश्चिमी यूपी से लेकर कुख्यात अपराधी लॉरेंस विश्नोई गैंग तक को हथियार सप्लाई करने में शामिल खुर्जा के तस्कर रिजवान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जनपद पुलिस को बीते करीब छह माह से तलाश थी और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी पर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी हथियार सप्लाई करने का आरोप था।
विज्ञापन

खुर्जा के मोहल्ला शेख साहिबान निवासी रिजवान अंसारी पर जनपद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। उस पर करीब छह माह पूर्व खुर्जा देहात थाने में शातिरों को हथियार सप्लाई करने का मामला दर्ज हुआ था। जिसके कुछ दिन बाद ही नगर कोतवाली बुलंदशहर में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान सामने आया था कि इनको भी आरोपी रिजवान के द्वारा ही हथियार सप्लाई किए गए हैं। जिनमें पिस्टल और देशी तमंचे भी शामिल थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों ही मुकदमों में रिजवान को नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। कुछ समय पूर्व उसके विदेश भागने की चर्चा सामने आई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। रिजवान और उसके परिवार के कुछ सदस्यों का पाकिस्तानी हथियार तस्करों से भी संपर्क होना सामने आया था। करीब तीन वर्ष पूर्व पंजाब में हुए गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी हथियार तस्करी को लेकर एनआईए ने रिजवान के भतीजे को गिरफ्तार किया था और रिजवान की भी उसमें संलिप्तता बताई जा रही थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उससे दो अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी समेत नगर व देहात की टीमों का नेटवर्क हुआ फेल
करीब छह माह पूर्व रिजवान पर खुर्जा देहात और बुलंदशहर नगर कोतवाली में लगातार दो मुकदमे दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के सख्त निर्देश जारी किए थे। उसकी तलाश में कप्तान ने मुख्य एसओजी समेत सर्विलांस टीम, खुर्जा नगर व देहात की टीम को भी लगाया हुआ था। साथ ही गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। यह टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। साथ ही सर्विलांस टीम ने भी उसकी गिरफ्तारी व सुराग एकत्रित करने के लिए कुछ लोगों को ट्रेस भी किया, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी होने के बाद से विभाग में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

दिल्ली से लाएगी बुलंदशहर पुलिस
दिल्ली पुलिस के रिजवान को गिरफ्तार किए जाने के बाद बुलंदशहर पुलिस अब उसे बी वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए जनपद पुलिस की टीम ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वह हथियार कहां से लाता था और अब तक किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए गए, इसकी पुष्टि उससे पूछताछ होने के बाद हो सकेगी। अधिकारियों का मानना है कि रिजवान से जुड़े अन्य नेटवर्क भी जल्द ही जांच के घेरे में आ सकते हैं।


कोट
- दिल्ली पुलिस के द्वारा 25 हजार के इनामी खुर्जा निवासी रिजवान अंसारी की गिरफ्तारी की गई है। हमारी टीमें भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थीं। जल्द ही उसे बी वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed