{"_id":"57681af04f1c1b9760b48073","slug":"river-washed-away-three-brothers-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे तीन भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहे तीन भाई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थानाक्षेत्र के गांव जरिया आलमपुर निवासी कक्षा नौ के तीन छात्र (चचेरे भाई) भगवानपुर गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव से बह गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो छात्रों को बचा लिया, जबकि एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि भगवानपुर में पांच दिन से भागवत कथा चल रही थी। सोमवार को कथा का समापन था। जरिया आलमपुर निवासी तीन छात्र मोनू पुत्र कंछिद (14), सचिन पुत्र कमल सिंह (14) और सोनू पुत्र भूदेव (14) अपने परिजनों के साथ कथा में आए हुए थे। कथा समापन के बाद तीनों छात्र गंगा में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सभी अचानक तेज बहाव के साथ बहने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद नाविक और स्थानीय गोताखोर उनको बचाने के लिए गंगा में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद मोनू और सचिन को तो बचा लिया गया, लेकिन सोनू गहरे पानी में डूब गया। इससे कथा में आए लोगों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसी दौरान करीब आधा दर्जन गोताखोर सोनू की तलाश में जुट गए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सोनू के शव को बाहर निकाला जा सका। उसको तत्काल बुगरासी के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
तीनों किशोर आपस में चचेरे भाई थे। मृतक छात्र सोनू खानपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता था। बचाया गया मोनू भी इसी स्कूल में पढ़ता है जबकि सचिन खानपुर के एसएल इंटर कॉलेज का छात्र है। हादसे के बाद पुलिस ने मनमानी कर लोगों को गहरे पानी से फटकार कर बाहर निकाला।