फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report on four for fraudulently registering land

Bulandshahar News: फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने पर चार पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Report on four for fraudulently registering land
गुलावठी। गांव सैदपुर खुर्रमपुर निवासी अफसाना खातून ने चार लोगों पर फर्जी तरीके से उनके खेतों का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अफसाना खातून के अनुसार उनके गांव सैदपुर खुर्रमपुर में खेत हैं। उनका पुत्र मोहम्मद आसिफ दीमागी परेशानी से पीड़ित है, इसके इलाज व ऑपरेशन के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन को पेशगी पर हापुड़ के शेखपुर खिचरा साबिर को देने की बात कही। आरोप है कि आरोपी ने खेतों को जोतने, बोने व लगान पर रखने के लिए लिखा पढ़ी के लिए उसे बुलंदशहर बुलाया तथा कुछ कागजों पर अंगूठे लगवाए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें कुछ चेक भी दिए, जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। 19 मार्च को आरोपी उनकी भूमि पर आया तथा कहा कि मैंने तुम्हारी भूमि का फर्जी बैनामा करा रखा है। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज व मारपीट की। महिला के अनुसार आरोपी ने कूट रचित तरीके व जालसाजी से गवाहों के साथ साज करके उसके खेतों का बैनामा कराया है। आरोप लगाया कि आरोपी का साथ कैलाश यादव निवासी छपरौली दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुलावठी निवासी कैलाश यादव और यश यादव भी दे रहे हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed