{"_id":"66edce64e40cebfc1402b024","slug":"report-against-three-in-fake-application-of-pm-vishwakarma-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122230-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पीएम विश्वकर्मा के फर्जी आवेदन में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पीएम विश्वकर्मा के फर्जी आवेदन में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बुलंदशहर। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए फर्जी आवेदन करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन व अन्य सामान बरामद किया है।
शहर की सूर्य नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दो युवक पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करा रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने खुद को एमएसएमई पीसीआई का कर्मचारी बताया दोनों ही घर-घर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर रहे थे। उद्योग विभाग की अतिरिक्त आयुक्त अलका ने दोनों युवकों को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया था और 15 हजार रुपये प्रतिमाह के आधार पर भर्ती किया था। फर्म की ओर से नवजीत को जिला हेड बनाया था और उसके ही निर्देश पर काम करते थे। इसके बाद जिला हेड को भी मौके पर बुलाया। तीनों ने अपना नाम देवीपुरा निवासी निखिल, ज्ञानलोक निवासी नवजीत और रोहित बताया। रोहित ने पुलिस को बताया कि कंपनी की ओर से नवजीत को जिला हेड बनाया है। इसके बाद नवजीत की ओर से ही उन्हें काम के लिए निर्देश दिए जाते थे। बताया कि दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा उक्त फर्म बनाई गई है और देश के विभिन्न राज्यों में इसका संचालन करा रहे हैं। पुलिस ने अतिरिक्त आयुक्त की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 316 (2), 338, 336 (3), 340 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। जल्द ही आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-- - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सूर्य नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दो युवक पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करा रहे थे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने खुद को एमएसएमई पीसीआई का कर्मचारी बताया दोनों ही घर-घर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर रहे थे। उद्योग विभाग की अतिरिक्त आयुक्त अलका ने दोनों युवकों को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया था और 15 हजार रुपये प्रतिमाह के आधार पर भर्ती किया था। फर्म की ओर से नवजीत को जिला हेड बनाया था और उसके ही निर्देश पर काम करते थे। इसके बाद जिला हेड को भी मौके पर बुलाया। तीनों ने अपना नाम देवीपुरा निवासी निखिल, ज्ञानलोक निवासी नवजीत और रोहित बताया। रोहित ने पुलिस को बताया कि कंपनी की ओर से नवजीत को जिला हेड बनाया है। इसके बाद नवजीत की ओर से ही उन्हें काम के लिए निर्देश दिए जाते थे। बताया कि दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा उक्त फर्म बनाई गई है और देश के विभिन्न राज्यों में इसका संचालन करा रहे हैं। पुलिस ने अतिरिक्त आयुक्त की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 316 (2), 338, 336 (3), 340 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन
मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। जल्द ही आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन