{"_id":"6419abc0851ae40e860ba475","slug":"relatives-upset-with-the-love-marriage-dragged-the-daughter-from-her-in-laws-house-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बेटी को ससुराल से खींचकर ले गए प्रेम विवाह से खफा परिजन, जबरदस्ती करते हुए वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बेटी को ससुराल से खींचकर ले गए प्रेम विवाह से खफा परिजन, जबरदस्ती करते हुए वीडियो आया सामने
Tue, 21 Mar 2023 06:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:36 PM IST
सार
मंगलवार को लड़की के परिजन लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर लड़की को खींचकर ले गए। मामले में युवक ने वीडियो वायरल करते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवती को जबरन ले जाते परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गांव के ही युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके परिजन लाठी-डंडों के बल पर ससुराल से खींचकर ले गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने ऑनर किलिंग की धमकी भी दी है। युवती के पति ने एसएसपी से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने गुलावठी पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने और मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को दोनों ने घर से भागकर गाजियाबाद में निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। कोर्ट मैरिज के बाद युवक गांव स्थित अपने घर पहुंच गया था। इसकी जानकारी होने पर 19 मार्च को युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर युवक के घर पहुंचे और जबरन युवती को ससुराल से खींचकर ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
युवक ने गुलावठी थाना पहुंकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से ही इन्कार कर दिया था। इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवती का भी वीडियो वायरल
मामले में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती के परिजन उस पर दबाव बनाकर युवक पर अपहरण और नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेम विवाह करने का आरोप लगवा रहे हैं। वायरल वीडियो में सुना जा रहा है कि जब युवती अपहरण और नशीला पदार्थ खिलाकर कोर्ट मैरिज कराने की बात ठीक से नहीं कह पा रही है तो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसे बता रहा है कि क्या बोलना है।
प्रकरण में गुलावठी पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रेम विवाह के दस्तावेज समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी