फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registration process completed, merit will come after September 3

Bulandshahar News: पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न, तीन सितंबर के बाद आएगी मेरिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Registration process completed, merit will come after September 3
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराने के लिए शनिवार तक का दिया था। अब माना जा रहा है कि प्रवेश के लिए मेरिट तीन सितंबर के बाद आएगी।
विज्ञापन

जिले के 78 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुका है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अप्रैल से चल रही है। सीसीएसयू ने पूर्व में पोर्टल बंद कर दिया था। दाखिले के लिए दो मेरिट और उसके बाद कॉलेजाें की ओर से एक ओपन मेरिट जारी की गई थी। जिसमें एडेड कॉलेजों में कोर्सों की अधिकांश सीटें फुल हो गई थी।
विज्ञापन

अब सीसीएसयू ने प्रवेश से वंचित छात्रों को पंजीकरण के लिए अंतिम अवसर दिया था। इसके लिए पोर्टल शनिवार तक खोला गया था। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल के अनुसार विश्वविद्यालय में तीन सितंबर को दीक्षांत समारोह है। जबकि एक सितंबर का रविवार पड़ रहा है, ऐसे में तीन सितंबर के बाद मेरिट जारी होने की संभावना है। सीसीएसयू की ओर से निर्देश मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed