फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ration shop

अब राशन की दुकानों पर बनेंगे आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
अब राशन की दुकानों पर बनेंगे आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। राशन की दुकान से सरकारी राशन के अलावा अब आय, जाति और मूल निवासी प्रमाणपत्र आदि कीभी सुविधा मिलेगी। दुकानों को जनसेवा केंद्र के रूप में संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के 1352 कोटेदोरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी आय भी बढ़ेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में सरकारी राशन की 1352 दुकान संचालित हैं। कोटेदारों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मिलने वाला लाभांश 70 से 90 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। अब दुकान पर लोगों को जनसेवा केंद्र पर मिलने वाली सुविधाएं भी मिलेगी। इसके निर्देश मिलने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत होने से कोटेदारों की आय में इजाफा होगा और ग्रामीणों को यहां पर राशन कार्ड से लेकर अन्य तरह की सुविधाओं के लिए तहसील या जिला स्तर तक नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

इस तरह की मिलेंगी सुविधाएं
कोटे की दुकान पर जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी नकल, नए राशनकार्ड हेतु आवेदन, राशनकार्ड के संशोधन हेतु आवेदन, राशन कार्ड समर्पण हेतु नवीनी आवेदन, विधवा पेंशन नगरी व ग्रामीण, दहेज पीड़ित महिलाओं हेतु वित्तीय सहायता, दहेज पीड़ित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता, निराश्रित महिला विधवा की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान, दंपति पुस्कार विधवा विवाह को बढ़वा देने के लिए योजना, रोजगार पंजीकरण के लिए आवेदन, रोजगार पंजीकरण के लिए नवीनीकरण के लिए आवेदन, जन्म प्रमाण नगरीय व ग्रामीण, मृत्यु प्रमाण पत्र, नगरीय व ग्रामीण, विकलांग व्यक्ति द्वारा ऋण के आवेदन के लिए, विकलांग व्यक्ति के लिए शादी अनुदान के लिए आवेदन, विकलांग सहायता एवं उपकरणों हेतु आवेदन, कुटुम्ब रजिस्टर के नकल के लिए आवेदन, वृद्धा पेंशन, परिवार लाभ योजना, छात्रवृति, शादी एवं बीमारी अनुदान, उत्पीड़न से संबंधित आवेदन, पैन कार्ड आदि सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed