{"_id":"61b62fad9a7a1443c860a4e1","slug":"ration-distribution-bulandshahr-news-gbd230927043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 650 दुकानों पर हुआ निशुल्क राशन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 650 दुकानों पर हुआ निशुल्क राशन का वितरण
विज्ञापन
गुलावठी में राशन की दुकान पर इस तरह वितरित हुआ राशन।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन 650 दुकानों पर हुआ निशुल्क राशन का वितरण
बुलंदशहर। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत पहले दिन 650 दुकानों से निशुल्क राशन वितरण किया गया। राशन वितरण की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने की, इस दौरान विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। दुकानों पर राशन लेने पहुंचे लोगों को टीका भी लगाया गया और सैनेटाइजर और साबुन भी रखा गया, लेकिन मास्क गायब रहा।
शासन ने राशन में शामिल गेहूं और चावल के साथ एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो चना और एक किलो नमक निशुल्क दिए जाने का निर्देश दिया है। राशन का वितरण पांच तारीख से होना था, लेकिन समय पर नमक और चना न मिलने के कारण रविवार से वितरण शुरू हुआ। शिकारपुर में राशन वितरण का शुभारंभ वन राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने किया। बुलंदशहर में विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर फूड सत्यदेव सिंह, भाजपा विधायक उषा सिरोही, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया आदि ने की। गुलावठी में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने अलग-अलग दुकानों पर राशन वितरण किया। पहली बार राशन के साथ खाद्य तेल, चना और नमक मिलने पर लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली।
पहले दिन मशीन में अंगूठा लगाने के लिए करना पड़ा इंतजार
राशन का वितरण पीओएस मशीन से किया जाता है। इसके लिए कार्ड धारक के परिवार से किसी भी सदस्य का इस मशीन में अंगूठा लगवाया जाता है। पहले दिन मशीन में अंगूठा लगवाने के लिए दुकानों पर राशन लेने पहुंचे लोगों को कुछ इंतजार भी करना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते कुछ परेशानी रही। बाद में सब कुछ ठीक हो गया।