फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ration dealer gets 4 years and 5 months imprisonment in black marketing case

Bulandshahar News: कालाबाजारी मामले में राशन डीलर को 4 वर्ष, पांच माह का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer gets 4 years and 5 months imprisonment in black marketing case
अनूपशहर। एसीजेएम कोर्ट ने सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोपी राशन डीलर कल्याण मंत्री को दोषी करार दिया है। साथ ही उसे 4 वर्ष 5 माह के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी सूरज कुमार यादव ने बताया कि 30 अगस्त 2017 को तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक कमलेश चन्द ने अहार कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि तत्कालीन डीएम रोशन जैकब के अनुमोदन पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर कल्याण मंत्री निवासी गांव बनवारीपुर जहांगीराबाद रोड के घेर पर छापा मारा था। सरकारी राशन के 55 कट्टे गेहूं के बरामद किए थे। प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 50 किलो का था। जांच में पता चला कि उक्त राशन सरकारी था। डीएम रोशन जैकब के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। आरोप पत्र पर न्यायाधीश विनय कुमार सिंह चतुर्थ के न्यायालय ने आरोप तय किए। मामले में अभियोजन की ओर से कुल 7 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। न्यायालय ने गवाहों के बयान व पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाते हुए 4 वर्ष 5 माह का कठोर कारावास एवं 25 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया। आरोपी को सजा सुनाने के पश्चात जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed