फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rashtriya Lok Dal national president Jayant Choudhary starts Jan Aashirwad rally by attacking BJP in center and state

जनआशीर्वाद पथ रैली: रालोद अध्यक्ष बोले- भाजपा को सत्ता से हटाकर लखीमपुर का बदला ले जनता, इनकी नजर में किसान इंसान नहीं

Wed, 13 Oct 2021 07:10 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी सादाबाद/बुलंदशहर 
संवाद न्यूज एजेंसी सादाबाद/बुलंदशहर  Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनआशीर्वाद पथ रैली के मंच से केंद्र और प्रदेश सरकारों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो राशन में चावल और गेहूं से साथ आलू भी देंगे। साथ ही किसानों की सम्मान निधि भी दुगनी कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal national president Jayant Choudhary starts Jan Aashirwad rally by attacking BJP in center and state
जनआशीर्वाद पथ रैली में जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार को बुलंदशहर जिले के अगौता के गांव पिपाला में रालोद की जनआशीर्वाद पथ रैली में पहुंचे। यहां उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर की घटना से पूरे देश के किसानों को चोट पहुंची है। इसका बदला लेने के लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। इस बार सरकार किसानों को नहीं रोकेगी, बल्कि सरकार को किसान खुद रोक देंगे।
विज्ञापन


सादाबाद से भी भाजपा पर साधा निशाना
बुलंदशहर के बाद उन्होंने सादाबाद कस्बे में छाबी मियां के बाग में जन आशीर्वाद पथ अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। जो भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से की अपील: भाजपा को उखाड़ फेंके जनता
उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस घटना को ऐसे दिखा रही है जैसे वहां कुछ हुआ ही नहीं है, लेकिन किसान इस घटना को भूलने वाले नहीं हैं। उन्होंने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वह भाजपा की सरकार को उखाड़कर लखीमपुर खीरी की घटना का बदला लें। 

जयंत चौधरी ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता की लालची है। गृह राज्य मंत्री पर पहले से ही धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज है तो आखिर में ऐसे व्यक्ति को केंद्र में मंत्री क्यों बनाया गया। अभी तक मंत्री को हटाया क्यों नहीं गया। उल्टे उनकी पीठ थपथपाकर गृह मंत्री अमित शाह ने वापस भेज दिया। 

भाजपा की सरकार क्रूर है: जयंत चौधरी
उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना से यह साबित हो गया है कि भाजपा की नजर में किसान मानव नहीं है। भाजपा की सरकारें क्रूर हैं। जो व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने हाथरस के बिटिया प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रकरण में भी कुछ पत्रकारों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई। 

भाजपा सरकार ने इस घटना को दबाने की हर संभव कोशिश की। इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बता दिया गया, जबकि मामला एक गरीब अनुसूचित जाति के परिवार को न्याय दिलाने का था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बड़ी चालाकी से झूठ बोलते हैं, इसलिए इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। 

सरकार बनी तो राशन में चावल और गेहूं से साथ आलू भी देंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आगरा की सभा में कहा था कि इस इलाके में आलू प्रोसेसिंग की इकाई, लगेगी लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। आलू के किसानों को उनकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। लोगों का रोजगार छिन गया है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ रहे हैं। 

जयंत ने रैली में लोगों से वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो आलू किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा। राशन में चावल और गेहूं के साथ आलू भी दिया जाएगा। किसानों को सम्मान निधि में छह हजार रुपये के स्थान पर 12 हजार रुपये और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर लखीमपुर के मृत किसानों और कुछ शहीद जवानों को सभा में मौजूद लोगों ने जयंत चौधरी की अपील पर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed