फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raped student on the pretext of lift, made video

Bulandshahar News: लिफ्ट का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Raped student on the pretext of lift, made video
ककोड़। बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा को गांव निवासी युवक ने लिफ्ट का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार की सुबह वह पेपर देने के लिए कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसे बाइक सवार गांव निवासी युवक मिला। स्कूल तक लिफ्ट देने के लिए कहा। पड़ोसी होने के नाते वह विश्वास कर उसके साथ बाइक पर बैठ गई। लेकिन वह उसके विरोध के बावजूद उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह स्कूल लेकर गया। आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसकी वीडियो बना ली है। किसी को बताने पर वीडियो को वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा। स्कूल से लौटने के बाद उसने बुआ को घटना के बारे में बताया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed