फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape victim burned with petrol

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape victim burned with petrol
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद/बुलंदशहर। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को घर में घुसकर सात आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। रेफर किशोरी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एसएसपी ने सीओ अनूपशहर और कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद को लाइन हाजिर कर दिया है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री के साथ 14 अगस्त 2020 को एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही आरोपी के परिजन मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर उनकी पुत्री व अन्य परिजनों को हत्या की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में भी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने न्यायालय में याचिका दायर की हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार सुबह पीड़िता के पिता व मां पड़ोसी के घर गए थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के संजय, काजल पत्नी संजय निवासी धामनी, बनवारी, बदन सिंह, वीर सिंह, जसवंत व गौतम सिंह निवासी सिद्धनगला उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग की लपटों में झुलसी बिटिया के ऊपर कंबल आदि डालकर आग को बुझाया। आरोपी वारदात के बाद भाग निकले। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां शाम को पीड़िता की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों पर आरोपी पक्ष के परिजन दुष्कर्म मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। परिजनों की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर सीओ अनूपशहर और थाना प्रभारी जहांगीराबाद को लाइन हाजिर किया गया है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed