फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rape in Hotel

होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rape in Hotel
होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नगर पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे झांसा देकर एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
नगर पुलिस को शिकायत देकर एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि गांव मचकौली निवासी आरोपी का उसके घर पर आना जाना था। जिसके चलते आरोपी पर परिजनों को भी कोई शक नहीं था। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने धोखे से खुर्जा रोड स्थित एक होटल में बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो इसका अंजाम बुरा होगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मशगूर निवासी गांव मुगलपुरा मचकौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी तय होने पर मंगेतर ने किया दुष्कर्म, शादी तोड़ी
अहार। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी तय होने के बाद मंगेतर द्वारा दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव चरौरा निवासी एक युवक के साथ उसकी शादी तय हुई थी। शादी के बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा और एक दिन उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां पर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और किसी भी स्थिति में शादी न करने की बात कही। मामले में पुलिस ने गांव चरौरा निवासी हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

तीनों मामलों में संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed