{"_id":"62d19c609d6d381dbb6dd3e5","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2415797173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बहन के देवर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बहन के देवर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से उसकी बड़ी बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता और उसकी मां ने शादी का दबाव बनाया तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती की बड़ी बहन की शादी गाजियाबाद के थाना नंदीग्राम आश्रम के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि बड़ी बहन के देवर से युवती की जान-पहचान हो गई। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी युवक द्वारा उसे बुलंदशहर में एक होटल में दो-तीन बार बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी युवक और उसके परिजनों से संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके तीन परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।