फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

मां बनी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता, बेटी को दिया जन्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
rape
मां बनी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता, बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन

ककोड़। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने गौतमबुद्धनगर के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को बेटी को जन्म दिया है। कुंवारी बेटी के मां बनने पर परिवार के लोग बेटी और नवजात के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने मामला सामने आने पर मार्च में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने मार्च 2022 में थाने पर तहरीर देकर बताया था कि बेटी गांव निवासी किसान के खेत पर काम करती थी। कुछ महीने पहले खेत में काम करने के दौरान किसान ने बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। मारे डर के बेटी ने घर में कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। उपचार के लिए जब चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि बेटी गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कानूनी और चिकित्सीय पहलुओं पर गौर करने के बाद डॉक्टरों ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह अभी भी जिला कारागार में निरुद्ध है। बुधवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने गौतमबुद्धनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने एक पुत्री को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले परिजन, अब कौन करेगा मेरी बेटी से शादी
परिवार को इसी बात की चिंता सता रही है कि अब बेटी का हाथ कौन थामेगा। बेटी के कुंवारी मां बनने पर समाज मेें उन्हें सम्मान की नजर से नहीं देखा जा रहा है। समाज की घृणा भरी नजरों का वह इतनी छोटी आयु में कैसे सामना करेगी? उसका तो जीवन ही बर्बाद हो गया है। बेटी के साथ ही परिवार के लोग नवजात के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed