फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

पड़ोस में खेलने गई पांच वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
rape
पड़ोस में खेलने गई पांच वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

खुर्जा। पड़ोस में खेलने गई मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया है।
एक गांव निवासी महिला ने रविवार को खुर्जा देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार शाम को पड़ोस में खेलने के लिए गई थी। वहां पड़ोसी का 17 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। वह खेलते समय जबरन बेटी को अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी पिटाई भी की। बच्ची रोते हुए लहूलुहान हालत में घर पहुंची। मां बच्ची को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोपी को भैया बुलाती थी मासूम
परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची आरोपी किशोर को भैया बोलती थी। वह भैया से खुद को छोड़ने के लिए चिल्लाती रही। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने छतारी में भी हुई थी ऐसी घटना
छतारी थाना क्षेत्र में भी 25 मई को इस तरह की शर्मनाक घटना सामने आई थी। घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अप्रैल में पहासू थाना क्षेत्र मे दस साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही न्यायालय में भी उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।
- बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed