फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
rape
किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक पिता ने घर में अकेली नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां ने थाने पर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला मंगलवार शाम को थाने पर पहुंची, जहां उसने तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। जबकि, उसका पति खेती करता है और शराब पीने का आदी है। बताया मंगलवार को पीड़िता किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। दोपहर को जब वह अपने घर लौटी तो उसकी पुत्री बदहवास हालत में थी। पूछताछ करने पर उसने बताया की कुछ देर पूर्व पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed