{"_id":"659c27cec20729edc4059fa7","slug":"rape-accused-fled-abroad-after-getting-passport-made-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9929-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस से सांठगांठ कर अपना पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश भाग गया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ व आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके साथ गांव निवासी आरोपी युवक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2016 में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार भी नहीं कर रही है। कई बार एनबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है। अब उन्हें जानकारी मिली है कि आरोपी ने पुलिस से सांठगांठ कर अपना गैरकानूनी तरीके से पासपोर्ट का बनवा लिया और सऊदी अरब भाग गया। एसएसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।