फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ramleela

मेरी छोटी सी नांव तेरे जादू भरै पांव....

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

मेरी छोटी सी नांव तेरे जादू भरे पांव....बुलंदशहर\/गुलावठी\/नरौरा।श्रीराम लीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि रामलीला में मुंबई, दिल्ली और मुरादाबाद के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं।यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

विज्ञापन
ramleela

विस्तार

मेरी छोटी सी नांव तेरे जादू भरे पांव....
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/नरौरा। नगर के नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने शुक्रवार की रात दशरथ द्वारा प्राण त्यागने और राम-भरत मिलाप के साथ केवट संवाद की लीला का शानदार मंचन किया गया। यहां पर रामलीला का आयोजन श्री रामलीला सभा के बैनर तले चल रहा है।
श्रीराम लीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि रामलीला में मुंबई, दिल्ली और मुरादाबाद के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। रामलीला देखने वाले दर्शक भी खूब पहुंच रहे हैं। रामलीला का मंचन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं गुलावठी के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में श्रीराम व केवट संवाद की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। रामलीला में केवट द्वारा चरण रज धोने की मनमोहक लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ की आज्ञा पाकर श्रीराम, लक्ष्मण व सीता वन को चले गए। केवट ने श्रीराम को नदी पार कराने से इंकार कर दिया। केवट ने पहले श्रीराम के चरण रज धोने को कहा। चरण रज धोने के बाद केवट ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता को सरयू नदी पार कराई। व्यवस्था में रामलीला समिति के अध्यक्ष मंयक अग्रवाल, महामंत्री डॉ. संचय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव सिंहल, दिनेश कौशिक, रामकुमार कौशिक, वैभव कौशिक, विपिन गोयल, शोभित गर्ग, नीरज सैनी, शरद गर्ग, अजय कंसल, प्रदीप शर्मा, अनुराग तोमर आदि सक्रिय रहे। संचालन मयंक अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व नगर में श्रीराम वन गमन यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसी तरह नरौरा में भी राम, सीता व लक्ष्मण के वन जाने और राम व केवट संवाद आदि का कलाकारों ने मंचन किया। समिति अध्यक्ष महेशचंद्र पाठक, ग्राम प्रधान लक्ष्म्ण शर्मा, अनुज मित्त्तल, महेशचन्द्र तिवारी, विनोद कुमार, गोपेश शर्मा, अरविन्द कुमार व रामू शर्मा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

रामलीला में हुआ का लंका दहन
औरंगाबाद। श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में चल रही रामलीला में श्री सात्विक रामलीला पार्टी सूरजपुर टीकरी के कलाकारों ने जयंत लीला, अत्री के आश्रम में पहुंचना, अंशुइया का सीता को उपदेश देना, सीता हरण, हनुमान जी का समुंद्र पार करके रावण की लंका में पहुंचकर सीता से भेंट होना आदि का कलाकारों ने मंचन किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज गुप्ता, चेतन कंसल, बिजेंद्र लोधी, डॉक्टर जगन सिंह लोधी, मुकेश कुमार, प्रदीप गुप्ता बालू, राजेश टीनू, संजय वर्मा, डॉक्टर राजेश गोयल, विजय कंसल,मंगल सेन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की नाक काटने से गुस्साए रावण
खानपुर। नगर के गांधी गंज में चल रही रामलीला में सीता हरण के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम-लक्ष्मण से सूपर्णखां का संवाद और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना और रावण को पता लगने पर गुस्सा होना आदि का मंचन किया गया। कलाकारों ने माता सीता के हरण का भी मंचन किया। सीता हरण की लीला देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संवाद
रावण ने जानकी का किया हरण
बुगरासी। रामलीला मंचन में शुक्रवार की रात सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। रावण अपनी बहन सूर्पनखा की नाक-कटने से आग बबूला हो जाता है। रावण नाक-कान कटने के पूरा वृतांत सुपर्णखा से जानते हैं। सूपर्णखां वृतांत के अंत में बताती हैं कि जब उसने लंकेश की बहन होने की बात कही तो श्रीराम और लक्ष्मण ने आपका भी अपमान किया। इस अपमान का बदला लेने के लिए रावण अपने मामा मारीच की सहायता लेता है आदि का शानदार मंचन किया गया। रामलीला का दर्शकों ने भी लाभ उठाया।

भरत राम की चरण खड़ाऊ लेकर लौटे
स्याना। रामलीला मंचन में शुक्रवार की मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा इसका सुंदर मंचन किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के मंचन का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा कर किया गया। इस दौरान कलाकारों ने राम के वन जाने, राम-भरत का मिलाप और भरत द्वारा राम की चरण खड़ाऊ लेकर लौटना आदि का शानदार मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed