फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ram Mandir

राम मंदिर निर्माण को भेजे गए दिव्य रूद्राक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए भेजे गए दिव्य रुद्राक्ष
बुलंदशहर। राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए जनपद से बृहस्पतिवार को दिव्य रुद्राक्ष भेजे गए। गंगेरुवा स्थित श्रीद्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ से पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष रवाना किए गए। साथ ही महापीठ द्वारा मंदिर के शिलान्यास के लिए विशेष जल, पावन मिट्टी, अभिमंत्रित रुद्राक्ष, चांदी के सिक्के, वास्तु दोष यंत्र, सर्प जोड़ा और नवरत्न आदि भी भेजे गए हैं।

महापीठ के आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि सैकड़ों वर्ष बाद प्रभु श्री राम के मंदिर के पुनर्निर्माण का अवसर आया है। इस अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष के धर्मावलंबियों में बेहद खुशी है। उन्होंने बताया की जो रुद्राक्ष प्रभु श्री राम की जन्म भूमि के शिलान्यास हेतु भेजे जा रहे हैं, उन रुद्राक्ष को वह स्वयं अपने पूजन गर्भ गृह में पिछले 11 वर्षों से विशेष रुप से अभिमंत्रित कर रहे थे। अपने पूजन गर्भगृह से इन रुद्राक्ष को विशेष अभिमंत्रित सामग्री के साथ प्रभु श्री राम की जन्मभूमि शिलान्यास के लिए अयोध्या रवाना कर दिया है। बताया कि श्री राम के मंदिर बनने के बाद एक बार फिर से संपूर्ण आर्यव्रत में राम राज्य की स्थापना होगी और लोग फिर से राम नाम जप कर धर्म का पालन करेंगे। मंदिर के सेवादार मोहित गौमत ने बताया कि बृहस्पतिवार को एकादशी पर विशेष अभिजीत मुहूर्त में महालिंगेश्वर महादेव के समक्ष रुद्राक्ष समेत विशेष अभिमंत्रित सामग्री को शुद्धि के साथ पूजन में प्रार्थना कर प्रभु श्री राम को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed