{"_id":"57f2aa5c4f1c1b8b3226fdbb","slug":"ram-lakshman-killed-by-tadka","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का का वध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का का वध
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन में रविवार को ताड़का वध, श्रीराम की बाललीला, दशरथ के दरबार में विश्वामित्र का पहुंचना, श्रीराम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाना और राम-लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ पूरा करवाना आदि का शानदार मंचन किया गया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा रामलीला सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग, अमित मित्तल, राकेश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, सुखदेव आदि मौजूद रहे। वहीं खुर्जा में आयोजित रामलीला में सूपर्णखा की नाक काटना, खरदूषण के वध का मंचन किया गया। सिकंदराबाद में नरसी के भात का भव्य मंचन किया गया। मनोज जैन, संजीव, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
राम ने तोड़ा शिव धनुष गुलावठी/ पहासू/डिबाई/ खानपुर / शिकारपुर/ जहांगीराबाद (ब्यूरो)। गुलावठी में आयोजित रामलीला में राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता का स्वयंवर परशुराम और लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान राम गर्ग, तरूण, अमित, राकेश, मीनू, अशोक रहे।
विज्ञापन
पहासू में रामलीला में दशरथ वियोग लीला का मंचन किया गया। डिबाई में भरत चरण पादूका लेकर अयोध्या पहुंचे। खानपुर में भरत का राजतिलक किया गया। स्याना में कैकयी ने राजा दशरथ से दो वर मांगने का शानदार मंचन किया। शिकारपुर में रामबारात धूमधाम से निकाली गई।
वहीं जहांगीराबाद में रघुनंदन ने शबरी के झूठे बेर खाए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया राजकुमार अग्रवाल, रामहरि गोयल, वीरेंद्र वार्ष्णेय, रामकिशोर बंसल, नवीन गोयल, धन्नू राजौरा, शमशाद अब्बासी, दिनेश गोयल रहे।