{"_id":"57b36d904f1c1bd26e6eba5e","slug":"raksha-bandhan-yesterday-roadways-personnel-leave-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन कल, रोडवेज कर्मियों की छुट्टी कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन कल, रोडवेज कर्मियों की छुट्टी कैंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
रक्षबंध्ान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज की बस शुरू हो गई। चालक-परिचालकों के साथ कार्यालय और डिपो के कर्मचारियों की छुट्टी कैंसल कर दी है। रोडेवेज की बसों का संचालन 21 अगस्त तक जारी रहेगा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मंगलवार से बहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी यात्री को परेशानी ना हो। प्रयास किया जाए कि बहनों और उनके साथ बच्चों को सीट दी जाए। अधिक सवारी ना भरें और निर्धारित स्पीड में बस चलाएं। उधर, निगम ने 21 अगस्त तक लगातार बस चलाने पर चालक-परिचालकों के साथ कार्यालय और डिपो के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। प्रोत्साहन राशि संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी। बसों के संचालन पर संबंधित अफसर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
बसों के साथ डग्गामार वाहन भी उतरे सड़क पर
रोडवेज और प्राइवेट बसों के साथ डग्गामार वाहन भी सड़क पर उतर आए हैं। क्योंकि रक्षाबंधन पर अधिक भीड़ होने के कारण वाहन नहीं मिलते। ऐसे में बहनों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ जाता है। इसलिए डग्गामार वाहन भी सड़क पर उतर आए हैं। वह मनमाना किराया भी वसूल कर रहे हैं। आज और कल उनकी मनमानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
राखियों से गुलजार हुए बाजार
बुलंदशहर। बहन भाई के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन की तैयारिया शहर में जोरशोर से शुरू हो गई हैं। प्रमुख बाजार राखियों से पट गए हैं। बहनें बजट की परवाह किए बगैर भाइयों के लिए राखी खरीदने में लगी हैं। बाजार में पांच रुपये से 1000 रुपये कीमत की राखी मौजूद हैं।
मंगलवार को बहनें हैसियत के हिसाब से सस्ती और कीमती राखी भाईयों की कलाई के लिए खरीदने अंसारी रोड, चौक बाजार, भूड़ राड आदि इलाकों में पहुंची। सुबह 11 बजे से देर शाम तक बाजारों में चहलपहल रही। राखियों के स्टॉलों पर बहनों के जमघट लगे रहे। गिफ्ट गैलरीज में भाइयों ने बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे।
कई महिलाए राखी का मौलभाव करती दिखाई दी। रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही मिष्ठान की दुकानें भी सजने लगी हैं। मिठाई विक्रेताओं ने अभी से घेवर, गुंजिया, पापड़ी आदि बनानी शुरू कर दी है ताकि रक्षाबंधन वाले कमी ना पड़ जाए।