{"_id":"584c42a44f1c1b104f44b70b","slug":"rakesh-will-be-the-face-of-the-sp-from-shikarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश होंगे शिकारपुर से सपा का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश होंगे शिकारपुर से सपा का चेहरा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
राकेश शर्मा ।
- फोटो : ब्यूरो
विधानसभा चुनाव 2017 के लिये सपा ने शिकारपुर विधान सभा सीट से राकेश शर्मा हलपुरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ में इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2012 में समाजवादी पार्टी ने डिबाई विधायक गुडडू पंडित के भाई मुकेश शर्मा को शिकारपुर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अनिल शर्मा व रालोद प्रत्याशी पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह को हराकर परचम लहराया था।
विज्ञापन
लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक बंधुओं ने पार्टी की गाइड लाइन से हटकर भाजपा के पक्ष में वोट किया। इसके बाद विधायक बंधुओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शुक्रवार को लखनऊ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राकेश शर्मा हलपुरा को शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन