{"_id":"67e1946ce2328081c50f22a4","slug":"rajiv-and-shaurya-became-winners-in-chess-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-131402-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शतरंज में राजीव और शौर्य बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शतरंज में राजीव और शौर्य बने विजेता
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के बैरन हाल में चल रही तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार शाम समापन हो गया। सीनियर वर्ग में राजीव कटारा तो जूनियर वर्ग में शौर्य प्रवीण शर्मा विजेता रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 मार्च से तीन दिवसीय जूनियर एवं सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन दो, दूसरे दिन तीन और तीसरे दिन अंतिम राउंड खेला गया। सीनियर वर्ग में राजीव कटारा प्रथम, नीलेश राज द्वितीय व हितेश तोमर तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में शौर्य प्रवीण शर्मा प्रथम, मिस्टर दक्ष द्वितीय व तरुण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रशासन एवं समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी समिति के सदस्य मुकुल शर्मा, रमेश गर्ग, मोतीराम पुष्कर एवं राहुल कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।