फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rainfall in the morning, heavy rain in the evening

Bulandshahar News: सुबह जहां-तहां बारिश, शाम को झमाझम बरसे बदरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in the morning, heavy rain in the evening
अनूपशहर में हुई बारिश से सड़कपर भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर। जिले में लगातार रुक-रुक बारिश हो रही है। रविवार सुबह जहां-तहां बारिश के बाद फिर निकली धूप के बीच बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं, शाम के समय झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को पूरा दिन जगह-जगह बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात बादल मंडराते रहे। वहीं, रविवार की सुबह नगर समेत देहात में कई जगह बारिश हुई। यह बारिश कहीं अधिक तो कहीं कम हुई। इसके बाद सुबह से ही बादलों के बीच धूप निकली और उमस बढ़ गई। वहीं शाम के समय नगर के अलावा अहार और अनूपशहर समेत कई जगह अच्छी बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की समस्या हो गई। इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 33 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी इसी तरह की बारिश जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed