{"_id":"59023c6a4f1c1bb365c0f7fe","slug":"rainbow-will-reach-30-thousand-children-with-selfies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के साथ 30 हजार बच्चों तक पहुंचेगा ‘इंद्रधनुष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के साथ 30 हजार बच्चों तक पहुंचेगा ‘इंद्रधनुष’
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौनिहालों को जानलेवा बीमारियों की परछाई से बचाने के लिए आठ मई से जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू होगा। यह अभियान डोर टू डोर 17 मई तक चलेगा। इस बार स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के दौरान सेल्फी भी खींचनी होगी।
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा। सीएमओ डा. दीपक ओहरी ने बताया कि पिछले साल मिशन इंद्रधनुष से 30 हजार बच्चे कवर नहीं हो पाए थे। आठ से 17 मई तक अभियान चलेगा। आशा और एएनएल गांव गांव-गांव पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी और सेल्फी भी लेंगी।
विज्ञापन