फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain water filled in the district exhibition ground, no programs

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी मैदान में भरा बारिश का पानी, नहीं हुए कार्यक्रम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the district exhibition ground, no programs
बुलंदशहर। शनिवार को हुई बारिश से जिला प्रदर्शनी मैदान में रविवार को भी जलभराव की समस्या बनी रही। पानी भरा होने के कारण शनिवार रात झूले, मौत का कुआं और माता वैष्णो देवी मंदिर समेत अधिकांश दुकानों का संचालन नहीं हो सका। रविवार को दुकान और झूला संचालक पानी निकालते हुए नजर आए। इसके लिए अपने खर्चे पर पानी निकासी के लिए टैंकर भी मंगवाए।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी का मैदान कच्चा और जल निकासी का उचित समाधान नहीं है। इस कारण बारिश के दिनों में मैदान जलमग्न हो जाता है। शनिवार शाम हुई तेज बारिश से मैदान में चारों और जलभराव की समस्या बन गई। वहीं, समय से जिला प्रशासन द्वारा जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास न किए जाने पर शनिवार रात से रविवार दोपहर तक झूला, मौत का कुंआ, माता वैष्णो देवी का मंदिर, खेल-खिलौने व घरेलू सामान की दुकानें और खाने-पीने की दुकानों का संचालन बंद रहा। इस दौरान कुछ लोगों का सामान भीग गया। माता वैष्णो देवी मंदिर के आयोजक सुनील कुमार ने बताया कि मंदिर को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन मैदान में पानी भरा हुआ है। किसी प्रकार पानी को निकलवाया गया लेकिन मिट्टी गिली हो जाने के कारण कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। प्रयास कर रहे हैं कि कही से सूखी मिट्टी मिल जाए। वहीं, मैदान में बने ओपन स्टेज परिसर भी जलमग्न नजर आया। जहां लगे सोफे को सुखाने के लिए कर्मचारी जुटे रहे। जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री व नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने बताया कि बारिश का पानी निकलवाने के लिए पानी के टैंकर मंगवाए गए हैं। दोबारा बारिश नहीं हुई तो सोमवार से सभी सुविधाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed