{"_id":"62d2ebee60a076151c60074a","slug":"rain-fall-bulandshahr-news-gbd24163008","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खिले चेहरे, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खिले चेहरे, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
बारिश से खिले चेहरे, उमस से मिली राहत
बुलंदशहर/गुलावठी/डिबाई/अहार। मौसम के बदले मिजाज के बीच शनिवार दोपहर बाद जिले में कहीं-कहीं बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बारिश से फसलों को कुछ संजीवनी मिली है। इससे पहले बूंदाबांदी और बादलों के बीच धूप भी निकली। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहीं। दिन में कई बार कहीं अधिकत तो कहीं पर बूंदाबांदी तक सीमित रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद भी उमस बरकरार है। बारिश होने पर किसानों का कहना है इससे फसलों को संजीवनी मिलेगी। बुलंदशहर नगर समेत, अहार, औरंगाबाद, डिबाई आदि स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। गुलावठी में अच्छी बारिश हुई। इससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर बारिश से अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। बिजलीघर स्थित मैन बाजार, नई मंडी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज रोड, रेलवे रोड, मोहल्ला रामनगर ईदगाह एवं मोहल्ला पीरखा में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या बन रही है। वहीं, किसान रोहताश सिंह तेवतिया, सुरेशपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि बरसात धान की फसल के लिए लाभदायक है। अहार क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। किसान मनवीर सिंह, मुदस्सिर, राम सिह, इस्लाम खां आदि ने बताया कि ईख, धान, बाजरा, ज्वार की फसल के लिए बारिश लाभदायक हुई है। उधर बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। डिबाई में तेज बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है।
नगर के बड़ा बाजार, होली गेट, पैठ बाजार, बाटा वाली गली आदि स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे दुकानदारों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि यदि आधा घंटे और बारिश हो जाती है तो दुकानों में पानी भर जाता। व्यापारी धीरज वार्ष्णेय, अतुल राठी, केके शोले नालों की सफाई न होने के कारण बाजार में पानी भरना बता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी भी मानसून की बारिश होने की लगातार संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद ही सभी को उमस से राहत और फसलों को संजीवनी मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मानसून भी पड़ रहा कमजोर
मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि पहले प्री-मानसून ने धोखा दिया। जिले में प्री-मानसून की एक भी बारिश नहीं हुई। अब मानसून भी कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस समय बारिश हुई है, लेकिन जिस तरह से बार-यदि इसी तरह रहा तो जिले में इस बार मानसून की अच्छी बारिश होने पर भी संशय बना हुआ है।