फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से फिर फसलें बर्बाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
rain
बुगरासी क्षेत्र में बारिश के बाद धान के खेत में भरा पानी। - फोटो : BULANDSHAHR
आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से फिर फसलें बर्बाद
विज्ञापन

बुलंदशहर/बुगरासी। जिले में रविवार रात एक बार फिर आंधी के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार इससे काम रुक गया और आगामी फसलों की बुआई प्रभावित होगी। पिछले दिनों बारिश के बाद अब तक खेतों में पानी नहीं सूखा है। मुआवजे के लिए किसानों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया।
रविवार को तेज आंधी के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से धान समेत दलहन, सरसों, आलू और सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान विजेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, अनुज त्यागी आदि ने बताया कि आलू की फसल पिछले सप्ताह हुई बारिश से 60 प्रतिशत तक खराब हो चुकी थी। धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वहीं सरसों की फसल भी पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है। दलहन, सरसों आदि फसलों को भी 50 से 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अब मौसम साफ रहने की संभावना
बारिश से सोमवार को मौसम साफ हो गया। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 82 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अब मौसम साफ रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से टूटे पेड़, रास्ता बाधित
बुगरासी। बारिश के साथ तेज आंधी में सड़क के किनारे खड़े कई पेड़ गिर गए। बुगरासी-स्याना रोड पर तकरीबन दर्जन भर पेड़ सड़कों पर गिरने से रास्ता बाधित हो गया। पेड़ों को हटा लोगों ने रास्ता सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed